भोपाल
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव के पास ही खेत से गुरुवार सुबह बरामद किए गए। लड़की की गुरुवार को शादी थी। मारा गया शख्स अवैध गांजा रखने के आरोप में दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।दोनों के बीच चचेरे भाई-बहन का रिश्ता था।टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाने के तहत आने वाले हनुपुरा गांव में चंद्रभान सिंह (23) और बड़ी राजा (21) बुधवार रात करीब 10 बजे से लापता थे। दोनों के शव घर से करीब एक किमी दूर खेत में पड़े मिले। उनके शरीर पर गोलियों के निशान थे।
एक अन्य लड़के से भी पहले थी लड़की की नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, मारी गई लड़की पहले रंजीत नाम के किसी लड़के के करीब थी। वह भी गांव से लापता है। हालांकि, अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन इस हत्याकांड को पुराने प्रेम-प्रसंग और ऑनर किलिंग-दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है।